Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, कहा-2022 भी जीत रहे हैं, 2024, 2027 और 2029 भी जीतेंगे

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, कहा-2022 भी जीत रहे हैं, 2024, 2027 और 2029 भी जीतेंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के परिणाम आने में एक दिन बाकी हैं। सपा और भाजपा अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं, तीन एग्जिट पोल ऐसे हैं जो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का इशारा कर रहे हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘चुनाव प्रचार के दौरान पूरे प्रदेश में झगड़ा विवाद और मतदान के दिन बूथ क़ब्ज़ा करने का प्रयास करने में लगे रहे। असफल सपाई गुंडों के सरदार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जी जनता ने सपा का सफ़ाया कर दिया है। गुंडों के बल पर चुनाव नहीं जीत सकते हो, कमल की जय जयकार है।’

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने लिखा है कि, ‘यूपी में भाजपा सब का साथ, सबका विकास किया वह पहले 2014, 2017, 2019 जीता, 2022 भी जीत रहे हैं, 2024 और 2027, 2029 भी जीतेंगे।’

पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत
Advertisement