रांची। झारखंड में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े फैसले लिए हैं। इसमें सबसे बड़ा फैसला मैया सम्मान योजना को लेकर लिया है। हेमंत सोरेन ने कहा, शपथ ग्रहण के बाद लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर 2500 रुपया कर दी गयी है। ये राशि दिसंबर महीने से लाभार्थी महिलाओं को दिए जाएंगे। वहीं सरकार के अन्य फैसलों में 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संभवत: सरकार की तरफ से विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया जाएगा।
पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश
आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-
मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया
राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा
केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने… pic.twitter.com/Oklw43jj9q पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी। राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर काम राज्य सरकार करेगी। असम में वर्षों से रह रहे झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम द्वारा ली जाएगी।