मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के खालापार से एक आरोपी जावेद और चार टाइमर बम को बरामद किया है। एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले से एक युवक को पकड़ा और पूछताछ चल रही है।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। हालंकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइमर बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे।
मुजफ्फरनगर जिले के खालापार निवासी मोहम्मद जावेद को #STF ने पकड़ा है।
उससे 4 टाइम बम मिले हैं।
मेरठ से बम स्क्वायड बुलाया गया है। pic.twitter.com/GNbbt0BZrq
पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर ‘कटिंग गैंग’ का कब्ज़ा, जाम में घंटों पिस रहे सैलानी–व्यापारी
— Sanjay Rai (@sanjayraiupbjp) February 16, 2024
मेरठ की एसटीएफ टीम ने शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से चार टाइमर बोतल बम बरामद किया है।
एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी जावेद ने पूछताछ में कबूला कि यह बम खालापार इलाके में ही रहने वाली एक महिला ने ऑडर देकर बनवाए थे। एसटीएफ की टीम महिला की तलाश में कर रही है।