Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ STF की बड़ी कामयाबी, मुजफ्फरनगर से एक आरोपी गिरफ्तार, चार टाइमर बम बरामद

मेरठ STF की बड़ी कामयाबी, मुजफ्फरनगर से एक आरोपी गिरफ्तार, चार टाइमर बम बरामद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के खालापार से एक आरोपी जावेद और चार टाइमर बम को बरामद किया  है। एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले से एक युवक को पकड़ा और पूछताछ चल रही है।

पढ़ें :- वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, मकान ढहा; मलबे में कारोबारी के परिवार के छह लोगों के दबे

मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। हालंकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइमर बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे।

मेरठ की एसटीएफ टीम ने शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से चार टाइमर बोतल बम बरामद किया है।

एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी जावेद ने पूछताछ में कबूला कि यह बम खालापार इलाके में ही रहने वाली एक महिला ने ऑडर देकर बनवाए थे। एसटीएफ की टीम महिला की तलाश में कर रही है।

पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार
Advertisement