Bihar Election Result: बिहार चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस बीच एनडीए के नेताओं का बयान आना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, बिहार को केवल सुशासन, विकास और पारदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मतगणना के रुझान से साफ है कि बिहार की जनता का रूख साफ है-न जंगलराज, न कट्टाराज, न गुंडाराज, न तुष्टिकरण, न परिवारवाद, न घोटाला, न भ्रष्टाचार, न अहंकार और न ही जातिवाद। बिहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में केवल सुशासन, विकास और पारदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार है। राजद–कांग्रेस एंड कंपनी का मॉडल सिर्फ धोखा है।
वहीं, राजद सांसद मनोज झा ने कहा, वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है। यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, ‘हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।’