पटना। जंतर-मंतर से उठी आवाज देशभर में पुरजोर तरीके से सुनाई देने लगी है। लखनऊ, भोपाल, पटना, गुवाहटी से लेकर देश विभिन्न हिस्सों में छात्रों की नाराजगी लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का हिसाब मांगने यानि कि विरोध पर छात्र संगठन आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन के समर्थकों ने पटना की सड़को पर जोरदार प्रदर्शन किया।
पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव! बसपा नेताओं को GEN-Z व GEN-अल्फा के मुद्दे उठाने का दिया निर्देश
प्रदर्शन के दौरन क्या-क्या हुआ!
पटना स्थित रामगुलाम चौक के पास प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। समर्थन में बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। वो पहुंचे और वहां तिरंगा लहराया। स्थिति को काबू करने के लिए बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब तमाम पहरेदारी धरी की धरी रह गई, और प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौरहा पहुंच उग्र प्रदर्शन करने लगे, तो स्थिति का काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
रिपोर्ट्स की माने तो, प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया, तो वहीं एक दृश्य यह भी देखने को मिला जब पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा हेलमेट पहनकर सड़क पर उतरे। उन्होंने बताया कि ‘बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई, पुलिस पर पथराव भी किया गया। जो भी उपद्रव करेंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी,कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।’
70 हजार जवान तैनात
पढ़ें :- महाराष्ट्र में MPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन के समर्थन में राहुल गांधी, बोले- अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज़
आपको बताते चले कि आज बिहार बंद है। ऑल इंडिया स्टूडेंस एसोसिएशन यानी आइसा ने आज बिहार बंद बुलाया है। आइसा के 25 जुलाई के बिहार बंद को महागठबंधन में शामिल राजद, वीआईपी, भाकपा माले और माकपा समेत कई दलों ने समर्थन दिया है। जिसको मद्देनजर रख सरकार ने राज्यभर में 70 हजार जवानो को तैनात किया है। पुलिस के अलावा सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों की सुरक्षा के लिए कई जिलों में आज स्कूल बंद है। पटना के अलावा जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत 10 जिलों में ज्यादा कड़ी नजर रखी जा रही है।