Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Nagar Nigam Election 2022 Result: पटना की डिप्टी मेयर बनीं रश्मि, मुजफ्फरपुर में भी महापौर-उपमहापौर पद पर आधी आबादी का कब्जा

Bihar Nagar Nigam Election 2022 Result: पटना की डिप्टी मेयर बनीं रश्मि, मुजफ्फरपुर में भी महापौर-उपमहापौर पद पर आधी आबादी का कब्जा

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bihar Nagar Nigam Election 2022 Result:  पटना की उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी बन गई हैं। इन्हें 1.47 लाख 247 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर अंजना गांधी रहीं, इन्हें 1.37 लाख 294 वोट मिले हैं। अंजना शुरू से ही रश्मि का पीछा कर रही थीं। एक बार भी आगे नहीं जा पाईं और हार गईं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 4th Phase Voting: चौथे चरण में 10 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर मतदान जारी, ये दिग्गज मैदान में

मेयर पद पर सीता साहू  चल रही हैं आगे

महापौर पद के लिए अभी मतगणना जारी है। पटना नगर निगम निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि अब तक चार लाख 76 हजार मतों की गिनती हो चुकी है। इसमें सीता साहू को 1.20 लाख 903 मत मिले हैं, जबकि मजहबी को 63 हजार 604 मत मिले हैं। विनीता सिंह बिट्टू को 50 हजार 288 मत मिले हैं।

सीतामढ़ी में रौनक जहां मेयर निर्वाचित, भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी

जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि सीतामढ़ी मेयर पद पर रौनक जहां निर्वाचित घोषित की गईं हैं। उन्हें 21562 वोट हासिल हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विशाल कुमार हैं उनको 18549 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि, तीसरे नंर पर सुवंश राय हैं उनको 11611 वोट हासिल हुए हैं।

पढ़ें :- Benefits of Dandasa: ओरल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है दंदासा जड़ी बूटी, दूर करता है दांंतो और मसूड़ों की दिक्कत

डीपीआरओ ने कहा कि मतों की गणना में कोई समस्या नहीं आई न रीकाउंटिंग जैसी बात हुई। हां, रिजल्ट में थोड़ा विलंब हुआ उसको लेकर लोगों का धैर्य टूटा और कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। रिजल्ट में बदलाव की बात का जिला प्रशासन पुरजोर खंडन करता है। अफवाह के जरिये भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह सीतामढ़ी के डीडीसी विनय कुमार की तरफ से रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है और न उनसे संपर्क स्थापित हो पा रहा है।

मुजफ्फरपुर : निर्मला देवी महापौर और डा. मोनालिसा उपमहापौर निर्वाचित

मुजफ्फरपुर नगर निगम के चुनाव में महापौर और उपमहापौर पद पर महिलाओं का कब्जा हो गया है। महापौर पद पर निर्मला देवी (साहू) विजयी हुई हैं। उन्होंने निवर्तमान महापौर राकेश कुमार को 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। वहीं मोनालिसा ने उपमहापौर पद पर 31 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने शब्बीर अहमद को पराजित किया।

सासाराम नगर निगम में मेयर  चुनी गईं काजल कुमारी

पढ़ें :- 13 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

 

सासाराम नगर निगम में मेयर पद के लिए काजल कुमारी 16709 मत प्राप्त कर विजेता बनी। निकटतम प्रदिद्वंदी चांदनी कुमारी को 13777 मत मिले। 2932 मत से काजल कुमारी जीत दर्ज की हैं। डिप्टी मेयर पद पर सत्यवंती देवी ने जीत दर्ज की हैं।इन्हें 29122 मत प्राप्त हुआ है। निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना तिवारी रहीं, जिन्हें 10869 मत मिला है। सत्यवंती देवी ने 18253 मत से जीत दर्ज की हैं।

कटिहार : मेयर पद पर उषा अग्रवाल और डिप्टी मेयर पद पर मंजूर खान जीते

कटिहार नगर निकाय चुनाव (Katihar Nagar Nikay Chunav) में मेयर पद पर बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना महतो को 20514 मतों से पराजित किया। रामप्रकाश महतो राजद के कद्दावर नेता माने जाते हैं। दो बार सदर विधयक रहे, राजद के मुख्य सचेतक भी रहे। बरारी के जदयू विधयक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी पांचवें स्थान पर रहीं। डिप्टी मेयर पद पर मंजूर खान 2220 वोट से जीतने में सफल रहे। बजरंग दल की पृष्ठभूमि से आने वाले युवा पवन पोद्दार ने कड़ी टक्कर दी।

मंजूर खान पूर्व में भी डिप्टी मेयर रह चुके हैं। मेयर पद पर उषा अग्रवाल की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक अगले लोकसभा चुनाव में अशोक अग्रवाल भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार होंगे। बीजेपी में अंदरूनी विरोध और भितरघात के बाद भी अपनी पत्नी को जीत दिलाने में सफल रहे। उषा अग्रवाल गृहणी हैं। उनके पति की टॉप लाइन कार्य एजेंसी है। यह कंपनी पुल और सड़क निर्माण कार्य करती है। डिप्टी मेयर मंजूर खान उच्च मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।

सीतामढ़ी में डिप्टी मेयर पद पर आशुतोष कुमार जीते

पढ़ें :- यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कल,अखिलेश यादव समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

सीतामढ़ी में डिप्टी मेयर पद पर आशुतोष कुमार जीते, उन्हें 11920 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे अमानुल्लाह को 9365 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे इरशाद अहमद को 8686 वोट मिले।

मोतिहारी: प्रीति कुमारी बनी मोतिहारी की मेयर

मोतिहारी नगर निगम से मेयर पद पर प्रीति कुमारी ने जीत दर्ज की है। वहीं, उप मेयर पद पर लालबाबू प्रसाद विजयी हुए।

बेगूसराय की मेयर बनीं पिंकी देवी

बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र (Begusarai Nagar Nigam Result) से मेयर पद पर पिंकी देवी ने 18900 वोट लाकर जीत दर्ज की है। अंजु कुमारी दूसरे नंबर पर रही। उन्हें 14666 वोट मिले।

छपरा नगर निगम की नई मेयर बनी राखी गुप्ता

पढ़ें :- ऊंगली पर स्याही का निशान दिखाओ और ले जाओ मुफ्त पेट्रोल, कानपुर के पेट्रोल पंप की अनोखी स्कीम

छपरा नगर निगम (Chhapra Nagar Nigam) के मेयर पद से राखी गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

बेतिया: गरिमा देवी के सिर पर सजा मेयर का ताज, 63258 मतों के फासले से जीती

बेतिया नगर निगम (Bettiah Nagar Nigam) में मेयर पद (Bettiah Mayor) पर गरिमा देवी सिकारिया ने जीत की है। जीत का ऐलान होते ही उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

गरिमा देवी सिकारिया ने 63258 मतों से विजयी हुई है। उन्हें कुल 73748 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनकी प्रतिद्वंदी रजिया बेगम को सिर्फ 10490 मिले।

Advertisement