Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Politics: रविवार के दिन बिहार की राजनीति में होगी बड़ी उठापटक, नीतीश कुमार बीजेपी के साथ बना सकते हैं सरकार

Bihar Politics: रविवार के दिन बिहार की राजनीति में होगी बड़ी उठापटक, नीतीश कुमार बीजेपी के साथ बना सकते हैं सरकार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति में रविवार का दिन बहुत ही खास है। रविवार के दिन बिहार में बड़ा सियासी उठापटक देखने को मिल सकता है। नीतीश कुमार आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना सकते हैं। हालांकि, आरजेडी भी पूरी दमखम के साथ जुटी हुई है। अब देखना होगा कि बिहार की राजनीति में रविवार को क्या बड़ा सियासी खेल होता है?

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

वहीं, भाजपा की विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। दो घंटे तक यह बैठक चली। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में अहम रणनीति पर चर्चा की गयी और जेडीयू के साथ सरकार बनाने को लेकर भी बातचीत हुई। वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, न नीतीश कुमार ने कोई इस्तीफा दिया है और न ही किसी ने कोई समर्थन वापस लिया है। भाजपा यह जानना चाहती है कि बिहार की स्थिति क्या है, जब पार्टी यह जानेगी तभी तो कोई फैसला लेगी।

बताया जा रहा है कि अगर बीजेपी ने समर्थन दे दिया तो नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं होगी, वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वह केवल आरजेडी के मंत्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं यानी बिना इस्तीफा दिए भी सरकार बदल सकती है। हालांकि, रविवार को ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव बने प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा
Advertisement