बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पढ़ें :- Tech Career: 14 हजार में BCA, अब 35 लाख का पैकेज, बिहार के लड़के की ऐसे बदली जिंदगी
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- संबंधित क्षेत्र में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ एमडीएस की डिग्री
- मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के तौर पर काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव
एज लिमिट
- अधिकतम 48 वर्ष
- सिलेक्शन प्रोसेस
- क्वालिफिकेशन और इंटरव्यू के बेसिस पर सिलेक्शन किया जाएगा।
फीस
- सामान्य : 100 रुपए
- बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग : 25 रुपए
सैलरी
15,600-39,100 के वेतनमान में ग्रेड पे 6,600 के साथ
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Register” या “New Registration” पर क्लिक करें। अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।