Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bijnor News : मधुमक्खियों के हमले में भाजपा नेता के पुत्र की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Bijnor News : मधुमक्खियों के हमले में भाजपा नेता के पुत्र की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

By santosh singh 
Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के गांव करौंदा चौधर में मधुमक्खियों के हमले में भाजपा नेता नरेंद्र त्यागी के पुत्र विकास त्यागी की मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दीपावली के दिन ही घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें :- Uttar Pradesh Division: 'यूपी चार हिस्सों में बंटेगा'...? ओपी राजभर के बयान से फिर गरमाई सियासत

कोतवाली देहात के करौंदा चौधर निवासी विकास त्यागी उर्फ विक्की (38) पुत्र नरेंद्र त्यागी अपनी माता अनीता त्यागी के साथ दीपावली पर देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। तभी दोनों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण विकास त्यागी और उसकी मां अनीता को चिकित्सक के यहां ले गए।

चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए पीएचसी (PHC) ले जाने के लिए कहा। पीएचसी (PHC) से चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर कर दिया, जहां विकास ने दम तोड़ दिया। उनकी मां अनीता त्यागी की हालत अभी गंभीर है। नरेंद्र त्यागी भाजपा नेता हैं। विकास त्यागी के दो पुत्र हैं। विकास की मौत से परिवार में दुख का माहौल है।

Advertisement