भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष चयन समिति में एक बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) टीम इंडिया (Team India) के नया चीफ सिलेक्टर बनाया है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC), जिसमें अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल हैं।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष चयन समिति में एक बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) टीम इंडिया (Team India) के नया चीफ सिलेक्टर बनाया है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC), जिसमें अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल हैं। बीसीसीआई (BCCI) मुख्यालय में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सर्वसम्मति से पूर्व स्पिनर रमेश पोवार (Former spinner Ramesh Powar) को चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त करने की सिफारिश की है।
रमेश पोवार (Ramesh Powar) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। वह भारतीय महिला टीम के हेड कोच रहने के साथ-साथ मुंबई और गुजरात की टीमों को भी कोचिंग दे चुके हैं। इसके अलावा, वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI Centre of Excellence) में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। महिला टीम के कोच रहते हुए उन्होंने भारत को एशिया कप का खिताब जिताया था और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में सिल्वर मेडल भी दिलाया था।