Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अश्लील वीडियो वॉयरल होने के बाद सस्पेंड दरोगा ने महिला पुलिसकर्मी से की शादी, दोनों ने जारी किया वीडियो

अश्लील वीडियो वॉयरल होने के बाद सस्पेंड दरोगा ने महिला पुलिसकर्मी से की शादी, दोनों ने जारी किया वीडियो

By Harsh 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में निलंबित निरीक्षक नीरज तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं। शुक्रवार को उन्होंने महिला पुलिसकर्मी के साथ एक वीडियो जारी किया। इसमें महिला ने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं और उनका फर्जी वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए दो सैन्य विमान, चारों पायलटों की मौत

मंदिर में शादी करने का दावा

32 सेकेंड के वीडियो में महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि उन्होंने नीरज तोमर के साथ मंदिर में शादी की है। कुछ अड़चनों के कारण अभी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने आगे कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही और लोगों से उन्हें परेशान नहीं करने की अपील की।

आधिकारिक ग्रुप में वीडियो डालने पर हुए थे सस्पेंड

मामला बढ़ापुर थाने के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो साझा किए जाने से जुड़ा है। इसके बाद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने नीरज तोमर को निलंबित कर दिया था। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी, जिसने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए।

पढ़ें :- दिव्या मित्तल की जन नीति भारत पार्टी 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पूर्व IAS बोलीं- हमें जनता का राज बनाना है

महिला की छवि खराब करने का भी आरोप

इस मामले में एक हेड कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर नीरज तोमर पर अपनी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इन आरोपों और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

पढ़ें :- VIDEO : आखिर उस रात क्या हुआ था? श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़े सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखा शिवा, रश्मि भी थी साथ
Advertisement