Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Birthday special: तेंदुलकर के पक्के दोस्त कांबली, फिल्मों छोड़ खेल में बनाया करियर

Birthday special: तेंदुलकर के पक्के दोस्त कांबली, फिल्मों छोड़ खेल में बनाया करियर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के जाने माने खिलाड़ी विनोद कांबली आज अपना 48वा बर्थड़े सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपको बता दें, विनोद का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। विनोद का पूरा नाम विनोद गणपत कांबली है। विनोद कांबली इंडिया के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों में से एक थे। विनोद साउथ अफ्रीका के बोलैंड के लिए भी खेलते थे।

पढ़ें :- रोहित शर्मा की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस लगा रहे हैं अब ये अनुमान

आपको बता दें, विनोद और क्रिकेट के भगवान् माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की दोस्ती बड़ी गहरी बताई जाती है। विनोद कांबली कई रियलिटी शोज़ में आ चुके हैं। कई बार उन्होंने कुछ एड ब्रेक्स में भी काम किया है। हाल ही में वह एक क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटर के रूप में काम करते नज़र आते हैं।

विनोद कांबली ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर शतक बनाया था। कांबली केवल वनडे क्रिकेट के लिए जाने जाते थे। विनोद ने कई बॉलीवुड मूवीज में भी अभिनय किया है।

पढ़ें :- IPL 2024: 17 रन बचाकर यश दयाल चमके, आरसीबी को दिलाया प्लेऑफ का टिकट

बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने रीजनल सिनेमा के क्षेत्र कन्नड़ फिल्म बेटनगेरे में सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका अदा की थी। फिर 15 अगस्त 2009 को उन्होंने भारतीय स्पोर्ट्स अकादमी को शुरू किया और क्रिकेट से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया। उनका मानना था की वह भारतीय क्रिकेट अकादमी की कोच की भुख्मीका में ज्यादा सटीक तरीके से काम कर पाएंगे।

Advertisement