नई दिल्ली: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा आज 18 साल की हो गई हैं। ग्लैमर वर्ल्ड और लाइमलाइट से दूर न्यासा अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ अपने आउटिंग्स पर स्पॉट की जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी न्यासा को लोग काफी पसंद करते हैं और उनके कई फैन क्लब्स भी मौजूद हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके पिता अजय देवगन और मॉम काजोल ने सोशल मीडिया पर स्पेशल फोटो शेयर कर उनके लिए मैसेज लिखा है।
पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल
अजय देवगन ने न्यासा संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हप्पी बर्थडे प्यारी न्यासा। तनावभरे दिनों में ऐसे छोटे ब्रेक ही असली खुशी के पल हैं। साथ ही उन सभी लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं जिन्हें स्वस्थ होने की जरुरत है।”
Happy Birthday, dearest Nysa. Small joys like this are the only ‘break’ in stressful times like these.
Also, a sincere prayer for all those who need healing.pic.twitter.com/kO48xJG86H — Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 20, 2021
पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर
इसी के साथ काजोल ने ट्विटर पर न्यासा के बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज मैं कह सकती हूं कि मैं सही मायने में पास हो गई हूं। तुममे हर वो चीज है जो एक महिला में होना चाहिए। इसलिए जिंदगी में ऊंचे उड़ो और किसी के लिए अपनी रंगत कम मत करो। मैं तुम्हारे साथ हूं। वयस्कता मुबारक हो।
Today, I can finally say I passed with flying colours. U are what we all say women should be. So fly high my darling and don’t tone down ur shine for anyone. I’ve got ur back!
Happy Adulthood. You have the tools, so use your powers for good pic.twitter.com/GN7WtsnlsF — Kajol (@itsKajolD) April 20, 2021
तुम्हारे पास सभी यंत्र है इसलिए अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करना।” काजोल सोशल मीडिया पर अपनी बेटी न्यासा के साथ अपनी कई सारी फोटोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में न्यासा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी मॉम काजोल के हिट गानों पर अपनी सहेलियों संग डांस करती नजर आईं थी।