Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एमपी में बीजेपी सरकार ने 250 से ज्यादा घोटाले किए, 18 सालों के शासनकाल में 17 हजार युवाओं ने की आत्महत्या : प्रियंका गांधी

एमपी में बीजेपी सरकार ने 250 से ज्यादा घोटाले किए, 18 सालों के शासनकाल में 17 हजार युवाओं ने की आत्महत्या : प्रियंका गांधी

By संतोष सिंह 
Updated Date

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally) को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि आप सभी का दिल से धन्यवाद। अभी सोयाबीन की कटाई का मौसम है और आप मेरी बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महापुरुषों की धरती है। जनसभा में उन्होंने अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया है। उन्होंने कहा कि दादी हमें आपके समाज की, आदिवासी समाज की कहानियां सुनाती थी। मेरी दादी इंदिरा गांधी के दिल में आपकी संस्कृति के प्रति श्रद्धा थी। प्रियंका ने यहां मौजूदा बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल में 17 हजार युवाओं ने आत्महत्या की है। बीजेपी सरपंचों के अधिकारों में कटौती ला रही है।

पढ़ें :- New Voter Communication Program : घनश्याम शाही,बोले-आज का मतदाता तय करेगा भारत का भविष्य

ईडी का छापा मध्य प्रदेश में क्यों नहीं पड़ता? व्यापमं के घोटाले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई , क्या किसी ने इसकी जांच कराई

पढ़ें :- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा भाजपा सरकार अब अल्पमत में है, राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि सरकार आपको कमजोर कर रही है। बीजेपी सरकार ने एमपी में 250 से ज्यादा घोटाले किए हैं। पिछले 18 सालों में प्रदेश में सिर्फ घोटाला और भ्रष्टाचार है। व्यापमं के घोटाले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। क्या किसी ने इसकी जांच कराई। इसके साथ ही, प्रियंका गांधी ईडी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि ईडी का छापा मध्य प्रदेश में क्यों नहीं पड़ता?

सरकार के पास पेंशन देने के लिए पैसे नहीं है और अडानी के हजारों करोड़ रुपए माफ करने के लिए हैं

देश का नौजवान आंधी है। उन्होंने कहा कि आपके साथ जो हो रहा है गलत हो रहा है। आप रोज-रोज संघर्ष करके जिंदगी जी रहे हैं। हमने ऐसे नौजवान भी देखे हैं जिन्हें 10 साल गुजर गए, लेकिन घोटाले के वजह से नौकरी नहीं मिली। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि सरकार के पास पेंशन देने के लिए पैसे नहीं है और अडानी के हजारों करोड़ रुपए माफ करने के लिए पैसे हैं।

 मध्य प्रदेश में महंगाई चरम पर , राशन मुफ्त में देना कोई एहसान नहीं

प्रियंका ने कहा कि कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान बना दिया है। मध्य प्रदेश में महंगाई चरम पर है। राशन मुफ्त में देना कोई एहसान नहीं है। सरकार चुनाव के पहले किसानों का मुआवजा देगी, चुनाव के बाद नहीं देगी। इंदौर संभाग में पिछले 18 सालों में न कोई यूनिवर्सिटी बनी है, न कोई नया अस्पताल बनाया। महिलाओं के वोट के बिना कोई भी राजनीति दल सत्ता में नहीं आ सकता। राजनीतिक खिलवाड़ हो रहा है आप लोगों के साथ।

पढ़ें :- सपा अधिवक्ता सभा ने कन्नौज लोक सभा सीट से अखिलेश यादव को जिताने की भरी हुंकार,मांगे वोट

कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को शक्ति देकर इस अधिकार को मजबूत बनाया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमें अपने देश पर गर्व है क्योंकि हमारा देश ऐसा था जिसका लोकतंत्र पड़ोसी देशों में सबसे मजबूत माना जाता था। जिन लोगों ने लिखा संविधान ने इस देश के लिए अपनी जान दे दी। हमें अपने देश पर गर्व है, जिसके संविधान में लिखा है कि सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को शक्ति देकर इस अधिकार को मजबूत बनाया।

Advertisement