Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP ने 10 साल में असम को आतंकवाद मुक्त बना दिया, कांग्रेस के शासन में यहां गोलीबारी और होते थे बम धमाके: अमित शाह

BJP ने 10 साल में असम को आतंकवाद मुक्त बना दिया, कांग्रेस के शासन में यहां गोलीबारी और होते थे बम धमाके: अमित शाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assam Elections 2026: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को असम के सोनितपुर जिले के ​ढेकियाजुली निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, आपको वोट सिर्फ विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं करना है, बल्कि…आपको वोट करना है- घुसपैठिया मुक्त असम बनाने के लिए, आपको वोट करना है-शांत और विकसित असम बनाने के लिए, आपको वोट करना है-बड़ी बड़ी इंटस्ट्री से लैस असम के युवाओं को असम में ही रोजगार मिल पाए, इसके लिए वोट करना है।

पढ़ें :- नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बोले- बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है, कभी मुसलमान, कभी शेड्यूल कास्ट, कभी पिछड़ा, ब्राह्मणों को BJP मानती है...

उन्होंने कहा, एक ओर भाजपा है, जिसने 10 साल में असम को आतंकवाद मुक्त बना दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी है जिसके शासन में यहां गोलीबारी और बम धमाके होते थे, सैकड़ों युवा मौत के घाट उतार दिए जाते थे। आज मोदी जी के नेतृत्व में हमने कई सारे समझौते करके 10 हजार युवाओं को हथियार छुड़वाकर, असम में शांति की प्रस्थापना करने का काम भाजपा ने किया है।

एसआईआर को पूरे देश में लागू किया जा रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रहे हैं। अगर गोगोई आपसे मिलने आते हैं, तो उनसे जरूर पूछें कि वे एसआईआर के खिलाफ क्यों हैं। मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना बेहद जरूरी है। हालांकि, गौरव गोगोई असम के वोट हासिल करने के लिए इन लोगों को संरक्षण देना चाहते हैं। गौरव, क्या आप घुसपैठियों के साथ हैं या उनके खिलाफ?

गृहमंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने कभी भी देश की सुरक्षा को अपना मुद्दा नहीं माना। आए दिन पाकिस्तान के आतंकवादी यहां घुसते थे, बम धमाका करते थे, और धड़ल्ले से चले जाते थे। हमारी सरकार आने के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उरी, पुलवामा और पहलगाम में हमला किया, लेकिन वो ये भूल गए यहां अब कांग्रेस की नहीं, मोदी जी की सरकार है। उरी में हमाला किया तो मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करी, पुलवामा में हमला किया तो मोदी जी ने एयर स्ट्राइक करी, और जब पहलगाम में हमला किया तो ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों को सफाया करने का काम किया।

 

पढ़ें :- 'अगर BJP सत्ता में आयी तो लोगों को मच्छली-अंडा-मीट नहीं खाने देगी...' पुरुलिया में बोलीं सीएम ममता बनर्जी
Advertisement