Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।
पढ़ें :- एयर इंडिया की लंदन उड़ान AI111 तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटी
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।
हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।
प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।
कांग्रेस की सरकार…
पढ़ें :- अगर पाकिस्तान युद्ध खत्म करने में कोई भूमिका निभाता है, तो हमें इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए : J-K सीएम उमर अब्दुल्ला
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 24, 2024
उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में 2 लाख पक्की भर्ती की जायेंगी। साथ ही पलायन और परिवारों की बर्बादी रोकने के ठोस उपाय किए जाएंगे। हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करके हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे।