Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भाजपा जितना चाहे जोर लगा ले लेकिन JDU एक ही है और एक ही रहेगा: ललन सिंह

भाजपा जितना चाहे जोर लगा ले लेकिन JDU एक ही है और एक ही रहेगा: ललन सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की राजनीति का तापमान इन दिनों बढ़ा हुआ है। जेडीयू में फूट की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है। हालांकि, ललन सिंह ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा जितना चाहे जोर लगा ले लेकिन जदयू एक ही है और एक ही रहेगा। बता दें कि, दिल्ली में शुक्रवार को जेडीयू की होने वाली बैठक को लेकर हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक को भले सामान्य बता रहे हैं लेकिन कुछ बड़ा हो सकता है ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पढ़ें :- भविष्य में AAP बीजेपी को चुनौती देगी और इसलिए ये हम लोगों को ख़त्म करना चाहते हैं: सीएम केजरीवाल

जेडीयू में टूट की खबर बेकार की बात: तेजस्वी यादव
जेडीयू में फूट की खबर के बीच तेजस्वी यादव का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, उन्होने कहा कि जदयू में टूट की खबर बेकार की बातें हैं। कितनी बार सफाई दी जा चुकी है। खुद नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे की बात को बेबुनियाद बता चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों को नहीं मानना है, तो न माने। और दो दिन की खुशी न्यूज चलाने का क्या मतलब है।

29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
बता दें कि, जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को होगी। कहा जा रहा है कि, इस बैठक में कई बड़े फैसले किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि, आगामी लोकसभा चुनाव, बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बात रखने वाले हैं।

 

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

 

Advertisement