नई दिल्ली। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन (Soros Foundation) और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया।
पढ़ें :- FIR हो, Privilege प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी
क्या है लोकसभा नियम 352(5) और 353
लोकसभा नियम 352(5) और 353 के तहत संसद किसी सदस्य की सदस्यता रद्द करने या भविष्य के चुनावों में भाग लेने पर रोक लगाने की प्रक्रिया को अपनाती है यदि उसके कार्य संविधान और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हों। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मोशन राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और संसद में इस पर बहस और निर्णय का असर विपक्ष और राजनीतिक माहौल पर पड़ सकता है।