Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP ने कभी भी आपकी समस्याओं को नहीं सुना, कांग्रेस हमेशा आपके सुख-दुख में साथ खड़ी रही: प्रियंका गांधी

BJP ने कभी भी आपकी समस्याओं को नहीं सुना, कांग्रेस हमेशा आपके सुख-दुख में साथ खड़ी रही: प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। सभी दिग्गज नेताओं की तरफ से यहां पर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के शाहपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, यह संत श्री नारायण दास जी की धरती है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बहुत काम किया है, हमेशा अपना धर्म निभाया है। इसलिए हम उन्हें नमन करते हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, BJP ने कभी भी आपकी समस्याओं को नहीं सुना। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी आपके सुख-दुख में आपका साथ नहीं छोड़ा है, आपके हर संकट में आपके साथ खड़ी रही है। यहां के कांग्रेस उम्मीदवार साधारण परिवार के हैं, मन के सच्चे हैं। अगर आप इनको मौका देंगे तो यह और बेहतर काम करके दिखाएंगे।

साथ ही कहा, चुनाव के समय हमें देखना चाहिए कि-हमारे लिए हमारी सरकार और हमारे विधायकों ने क्या किया है। कभी-कभी लोग कहते हैं कि धर्म-जाति के आधार पर वोट दे दो, लेकिन आप सोच-समझकर अपने नेता का चुनाव करें। इसके साथ ही कहा, शिक्षा के लिए राजस्थान सरकार ने नई पाठशालाएं, नई यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज खोले हैं। लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार ने 7 हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए हैं।

वहीं, इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, GST का पैसा केंद्र के पास जाता है।पेट्रोल-डीजल का दाम केंद्र तय करता है। रसोई गैस की कीमत केंद्र तय करता है। कांग्रेस सरकार में पेट्रोल 60रु का था, आज 110रु का है। कांग्रेस सरकार में गैस सिलेंडर 400रु का था, आज 1200रु का है। प्रधानमंत्री जी, देश अब यह समझ चुका है कि आप अपने मंचों से जनता की पवित्र अदालत में भी झूठ बोलते हैं। अब बरगलाने वाले “जुमलों” से काम नहीं चलेगा। साहस जुटाइए और जनता पर महंगाई व बेरोजगारी का असहनीय बोझ डालने की जिम्मेदारी लीजिए।

 

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत
Advertisement