Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP President Election: भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक

BJP President Election: भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं। उनकी नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे। इस मौके को संगठनात्मक एकता और पार्टी के पुरजोर समर्थन के रूप में प्रदर्शित किया गया है। बता दें कि, 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का औपचारिक एलान हो जाएगा।

बता दें कि, नितिन नवीन दिवंगत नवीन के बेटे हैं। उनके पिता ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरूआत की थी। नितिन नवीन का जन्म 1980 में हुआ था। वहीं, इनके पिता का निधन 2005 में हुआ था। इसके बाद उनकी सीट पर उपचुनाव हुआ और नितिन नवीन विधायक बन गए। उन्होंने पटना पश्चिमी क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके बाद इस सीट पर उनकी बड़ी जीत होती रही।

इसके बाद 2016 में उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद वो लगातार राजनीति में आगे बढ़ते गए और संगठन में सक्रिय रहने लगे। वह पांच ​बार विधायक बने और तीन बार मंत्रिपद पर भी रहे। 2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। वहीं, अब 20 जनवरी के बाद वो भाजपा के अध्यक्ष के रूप में काम करना शुरू करेंगे।

 

पढ़ें :- कांग्रेस से परेशान होकर लोगों ने मोदी जी की सरकार बनाई लेकिन इन्होंने कुछ नहीं सुधरा बल्कि और भी ज़्यादा बर्बाद कर दिया: केजरीवाल

 

Advertisement