Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP President: जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल और बढ़ा, 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

BJP President: जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल और बढ़ा, 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

BJP President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक साल और बढ़ा दिया गया है। अब जेपी नड्डा जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। भजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया। राजनाथ सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगे बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा था। ऐसे में अब जेपी नड्डा के नेतृत्व में ही भाजपा आगामी 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाला दल भाजपा है। जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव हमेशा समय पर पार्टी संविधान के अनुकूल होते रहे हैं। साथ ही कहा कि, पार्टी अध्यक्ष के रूप में नड्डा जी का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

उनके पूरे नेतृत्व काल में पार्टी के संगठन ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ‘सेवा ही संगठन’ के सिद्धांत पर काम किया है। अमित शाह ने कहा कि, महामारी के दौरान नड्डा जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, गरीबों को भोजन और राशन देने की बात हो या लोगों को जांच और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बात हो।

 

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
Advertisement