लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी उपचुनाव को लेकर अपने अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव में भाजपा के जीत का दावा किया है, जबकि अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव एंड कंपनी का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। भाजपा यूपी में उपचुनाव जीतने के साथ 2027 में 2017 दोहरायेगी,तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा ही वर्तमान भाजपा ही भविष्य।
13 नवंबर को होगी वोटिंगउत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर प्रदेश में 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। उपचुनाव में मतदान से पहले मुख्य रूप से सपा और भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। दरअसल, इस चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सपा और भाजपा दोनों उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव एंड कंपनी का भविष्य अंधकारमय हो चुका है।
भाजपा यूपी में उपचुनाव जीतने के साथ 2027 में 2017 दोहरायेगी,तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।भाजपा ही वर्तमान भाजपा ही भविष्य।
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 27, 2024
लोकसभा में मिली थी भाजपा को हार
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी प्रदेश को बड़ा फायदा मिला था। प्रदेश में समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को चुनाव में बड़ा झटका लगा था। ऐसे में सपा उपचुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है। वहीं, भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्जकर लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मरहम लगाना चाहती है।