Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी का काम करने का तरीका अलग है वो लूट पर भरोसा करते हैं, लोकतंत्र पर नहीं…मध्य प्रदेश में बोले अखिलेश यादव

बीजेपी का काम करने का तरीका अलग है वो लूट पर भरोसा करते हैं, लोकतंत्र पर नहीं…मध्य प्रदेश में बोले अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के जतारा विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी का काम करने का तरीका अलग है वो लूट पर भरोसा करते हैं। ये लोकतंत्र पर नहीं लूटतंत्र पर भरोसा करते हैं, चाहे वो उत्तर प्रदेश हो या दूसरे प्रदेश हो। इनकी सरकार नहीं थी लेकिन न जाने इन्होंने विधायकों को कौन सा प्रसाद दिया कि विधायक कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के संग चले गए।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज से करते हैं नफ़रत , ये बीजेपी वाले अब ख़ुद को भगवान से भी बड़ा समझने लग गये हैं : अरविंद केजरीवाल

अखिलेश यादव ने कहा, अगर हम मध्य प्रदेश के आंकड़े देखे जो होम मिनिस्ट्री ने जमा किए हैं तो सबसे ज्यादा पीड़ित कोई है यहां तो हमारी माताएं बहने, जिसमें दलित और आदिवासी ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा असुरक्षित देश में महिलाएं बहन बेटियां कहीं हैं तो मध्य प्रदेश में हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हम लोगों ने 1090 की मदद दी थी।

साथ ही कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई शहीद हो जाए तो क्या पूरे सम्मान के साथ पहुंचता है घर पर? जो अग्निवीर व्यवस्था है इसमें अगर कोई शहीद हो जाएगा तो नौजवान को सम्मान नहीं मिलेगा, ना मदद मिलेगी ना शाहिद का दर्जा मिलेगा। और ये सरकार कहती है हम राष्ट्रभक्त है, ऐसी सरकार जो फौज की आधी अधूरी नौकरी दे रही है बताओ आप उसको राष्ट्रवादी बोलोगे?

उन्होंने कहा, जहां पर प्रधानमंत्री कह रहे थे 13 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर हो गए हैं उस होटल में काली दाल एक प्लेट लोगे तो 1000 की पड़ेगी, वहां 400 रुपए की एक रोटी मिलेगी, बताओ ऐसे लोगों पर आप भरोसा करोगे? फिर कहते हैं कि जो हम खाना बांट रहे हैं वो अगले 5 साल बाटते रहेंगे, तो 13 करोड़ वाली बात मान ले या वो राशन वाली बात मान ले?

अखिलेश यादव ने कहा कि, इस देश में जातीय जनगणना को रोका किसी ने तो कांग्रेस पार्टी है और मंडल कमीशन की सिफारिश को भी रोक कर रखा तो कांग्रेस पार्टी ने, उसी रास्ते पर बीजेपी चल रही है। जातीय जनगणना का जो सवाल उठा है उसका चमत्कार देखिए कांग्रेस कह रही है जातीय जनगणना होनी चाहिए वहीं बीजेपी जो पिछड़ों के आरक्षण के खिलाफ रही वो भी आज जातीय जनगणना की बात कर रही है। चुनाव आ गया है PDA की ताकत को वो समझ गए हैं।

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी

 

Advertisement