Blast in gunpowder factory: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेमेतरा जिले में बारुद फैक्ट्री में जर्बरदस्त ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में दस से बारह लोगो के मारे जाने की खबर आ रही है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बारुदी फैक्ट्री में ब्लास्ट में कई लोगो के घायल होने और मलवे में दबे हो सकते है। यह घटना में बेरला ब्लॉक के बोरसी की बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वक्त धमाका हुआ वहां आसपास लोगो की भीड़ इकट्ठा थी। घटना में कई घायलो को रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। इसके अलावा आसपास के हॉस्पिटल में भी कई लोगो को भर्ती कराया गया है।
बारुद फैक्ट्री में धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम भी पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।