Bobby Deol Video : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेन्द्र (Dharmendra) की तबीयत गंभीर बनी हुई है। जिसकी वजह से उनका इलाज कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में चल रहा है। तो वहीं धर्मेन्द्र (Dharmendra) को देखने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ है। इसके अलावा धर्मेन्द्र (Dharmendra) की पूरी फेमिली लगातार अस्पताल के चक्कर लगाते हुए नजर आ रही है। तो वहीं धर्मेन्द्र (Dharmendra) के बड़े बेटे सनी देओल को कल अस्पताल और आज अस्पताल के बाहर देखा गया। बाहर निकलते समय उनकी आँखों में आंसू नजर आए थे। तो वहीं अब जाकर धर्मेन्द्र (Dharmendra) के छोटे बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बॉबी देओल (Bobby Deol) रोते हुए नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- 60 साल के सफर का जश्न, भावुक हुईं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को याद कर दी श्रद्धांजलि
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान तो फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना, पत्नी हेमा मालिनी भी नहीं रोक पाईं आंसू
सलमान खान और शाहरूख खान भी धर्मेन्द्र को देखने के लिए अस्पताल पहुँचे थे। तो वहीं अब जाकर सोशल मीडिया पर धर्मेन्द्र (Dharmendra) के छोटे बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बॉबी देओल (Bobby Deol) रोते हुए नजर आ रहे हैं। वो काटन लिए हुए हैं और अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं।
तो वहीं अभी धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा धर्मेंद्र के घर के बाहर भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। सनी देओल के घर अन्य घर के सदस्य और सेलेब्स एकत्रित हो रहे हैं। अस्पताल से लेकर घर तक की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।