1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 60 साल के सफर का जश्न, भावुक हुईं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को याद कर दी श्रद्धांजलि

60 साल के सफर का जश्न, भावुक हुईं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को याद कर दी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की फिल्म इंडस्ट्री में 60 साल की शानदार यात्रा का मुंबई में भव्य अंदाज में जश्न मनाया गया। डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में उनके फिल्मी सफर की यादगार झलकियां गीत-संगीत और कई भावुक पल देखने को मिले...

By Harsh Gautam 
Updated Date

Bollywood Updates:  हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की फिल्म इंडस्ट्री में 60 साल की शानदार यात्रा का मुंबई में भव्य अंदाज में जश्न मनाया गया। डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में उनके फिल्मी सफर की यादगार झलकियां गीत-संगीत और कई भावुक पल देखने को मिले। इस मौके पर हेमा मालिनी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

पढ़ें :- ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

धर्मेंद्र को याद कर हुईं भावुक

कार्यक्रम की शुरुआत में हेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता और अपने पति धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस पल को भावुक होकर महसूस किया।

यहीं से शुरू हुआ था मेरा फिल्मी सफर

मुंबई के शनमुखानंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि इस ऑडिटोरियम से उनकी कई खास यादें जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पहली फिल्म सपनों का सौदागर की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं तब इसी जगह ठहरी थीं। रोज यहां से राज कपूर के स्टूडियो शूटिंग के लिए जाती थीं। इतना ही नहीं उन्हें अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी इसी मंच पर मिला था।

पढ़ें :- शूटिंग के दौरान जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता राजेश शर्मा, हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि वर्षों बाद उसी मंच पर अपने 60 साल के सफर का जश्न मनाना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव है। उनके शब्दों में जिंदगी जैसे पूरा चक्कर लगाकर फिर वहीं ले आई जहां से सब शुरू हुआ था।

इंस्टाग्राम पर भी साझा की खुशी

समारोह के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि उनके फिल्मी सफर की डायमंड जुबली जिस भव्यता और सम्मान के साथ मनाई गई, वह उनके लिए अविस्मरणीय पल है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का भी आभार जताया जो अंत तक उनकी फिल्मों के गीत-संगीत का आनंद लेते रहे।

केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

इस खास समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार सम्मानित अतिथि रहे। हेमा मालिनी ने बताया कि दोनों नेताओं ने उनके फिल्मी योगदान की सराहना की। साथ ही धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा का सच्चा लीजेंड बताते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास सरप्राइज, बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...