मुंबई। बॉलीवुड में करीब ढाई दशक बिताने के बाद सोनाक्षी सिन्हा (Bollywood Actress Sonakshi Sinha) अब साउथ सिनेमा (South Industry) का रुख कर रही हैं। वे सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ (Supernatural Fantasy Thriller Film ‘Jatadhara’) से साउथ डेब्यू कर रही हैं। आज शनिवार 08 मार्च को महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर फिल्म से सोनाक्षी की पहली झलक सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक एलान किया है।
पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...
सोनाक्षी का मेकर्स ने किया स्वागत
जीस्टूडियोज के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का लुक शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘इस महिला दिवस पर ‘जटाधारा’ में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है’! आगे लिखा है, ‘सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का स्वागत है’।
सोना के पति जहीर इकबाल ने किया कमेंट
आज जारी हुए पोस्टर पर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के पति जहीर इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। ‘जटाधारा’ तेलुगु फिल्म है। इसमें सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। ‘जटाधारा’का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। ‘जटाधारा’ पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है।
सोनाक्षी इन फिल्मों में आएंगी नजर
पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद
फिस्म ‘जटाधारा’ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के पास ‘तू है मेरी किरण’ भी है। इसमें वे अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के पास ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था।