Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Manish Malhotra’s Diwali party: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स ने बिखेरा जलवा, देखे तस्वीरें

Manish Malhotra’s Diwali party: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स ने बिखेरा जलवा, देखे तस्वीरें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Manish Malhotra’s Diwali party: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने घर पर दीवाली की ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड जगत की तमाम जानी मानी सेलिब्रिटी ने चार चांद लगाया।

पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा

सेलेब्स एक से बढ़कर एक शानदार लुक में मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में फैशन का जलवा दिखाते नजर आ रहे थे। सेलेब्स एक से बढ़कर एक शानदार लुक में मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में फैशन का जलवा बिखेरते नजर आ रहे थे।

जहां एक तरफ एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा रेखा दुल्हन की तरह सजी धजी पहुंचीं. दिग्गज अभिनेत्री 70 साल की उम्र में भी तमाम यंग एक्ट्रेस पर भारी पड़ती दिखीं। रेखा ने ऑरेंज साड़ी के साथ मांग टीके में नजर आय़ीं।

पढ़ें :- ''समय रैना'' के कमबैक वीडियो पर ''शक्तिमान'' बोले- कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहती है


वहीं जेनेलिया डीसूजा गोल्डन येलो कलर का लहंगा पहनकर पहुंचीं, जिस पर उन्होंने पिंक कलर का दुपट्टा लिया था। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, उनके साथ में रितेश देशमुख ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। दोनों की जोड़ी पर लोग प्यार लुटा रहे हैं।

जबकि जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड फैशन लुक में एक बार फिर नजर आईं। वह ब्लू मैटेलिक साड़ी पहनकर दीवाली पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक को एक खूबसूरत नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया था। तो दूसरी तरफ काजोल ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की रौनक बढ़ा दी।

काजोल ने पैप्स को जमकर पोज दिए और अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान खींचा। गौरी खान ब्लैक साड़ी में गजब ढाती दिखीं।

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

करण जौहर का लुक भी दमदार दिखा। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन और अभिनेत्री शमिता के साथ पार्टी में शिरकत की। नोरा फतेही, सान्या मल्होत्रा समेत कई और फिल्मी हस्तियों ने भी पार्टी में खूब मौज मस्ती की।

 

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
Advertisement