Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आज ही के दिन हुई थी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की मौत, कबूला था इस्लाम धर्म

आज ही के दिन हुई थी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की मौत, कबूला था इस्लाम धर्म

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज के ही दिन सन 1993 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत हो गयी थी। उनकी मौत कैसे हुई थी ये आज भी एक रहस्य है। उनकी मौत की गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पायी। कहा जाता है कि उनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से उस समय की एक बड़ी हीरोईन को अपने कार्य को लेकर के खतरा महसूस होता था।

पढ़ें :- Mother's Day Special: शिल्पा शेट्टी मदर्स डे सेलिब्रेट करने पहुंची वैष्णो मंदिर के दरबार, शेयर की तस्वीर

बता दें कि हिन्दू धर्म में जन्मी दिव्या ने इस्लाम कबूल किया था। ये उनकी जिन्दगी से जुड़ा एक अहम किस्सा बहुत कम ही लोगों को पता है। दरअसल फिल्मी करियर के दौरान ही दिव्या भारती की मुलाकात साजिद नाडियाडवाला से हुई। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हुआ और बात शादी तक आ पहुंची।

दिव्या ने कुछ समय तक लोगों से अपनी शादी को छिपाए रखा ताकि उनके करियर पर शादी का कोई असर ना पड़े। साथ ही उनका परिवार साजिद के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ था और इस वजह से भी उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की। बाद में खुलासा हुआ कि शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया था और तो और अपना नाम सना भी रख लिया था। इसके बाद दिव्या की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए और लगभग एक साल बाद ही रहस्यमयी तरीके से उनकी मौत हो गई।

Advertisement