Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral : यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य एक ही छतरी के नीचे दिखे, ‘हम साथ-साथ हैं’ का दिया बड़ा संदेश

Viral : यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य एक ही छतरी के नीचे दिखे, ‘हम साथ-साथ हैं’ का दिया बड़ा संदेश

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) संपन्न हुई। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Ministers Brajesh Pathak) और केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) एक साथ एक छतरी के नीचे बाहर निकले। दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मुस्कराती हुई यह तस्वीर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर ने साफ संदेश दिया कि सरकार के दोनों प्रमुख चेहरे पूरी एकजुटता के साथ हैं।

पढ़ें :- भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन 'श्रावण मास' के पहले दिन सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ में किया दर्शन-पूजन

ब्रजेश पाठक ने लिखा अविस्मरणीय क्षण

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर “कैबिनेट बैठक” उपरांत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अविस्मरणीय क्षण।

‘कदम मिलाकर चलना होगा, उत्तर प्रदेश का ‘स्वर्णिम कल’ गढ़ना होगा’

बारिश के दौरान एक छाते के नीचे दोनों उपमुख्यमंत्री नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि “कदम मिलाकर चलना होगा, उत्तर प्रदेश का ‘स्वर्णिम कल’ गढ़ना होगा।”

Advertisement