Breakfast for diabetes patients: डायबिटीज खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खान पान का नतीजा होता है। ऐसे में इसे सिर्फ जीवनशैली और खानपान में सुधार करके नियंत्रित किया जा सकता है। ओट्स डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। ओट्स ऐसा होलग्रेन फूड है जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी बेहद कम होती है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इससे शरीर में धीरे-धीरे शुगर या ग्लूकोस रिलीज होता है जिससे शुगर लेवल्स बढ़ने की संभावना लगभग ना के बराबर होती है। 100 ग्राम ओट्स में 68 कैलोरी और 21 ग्राम फाइबर की मात्रा पाई जाती है।इसके अलावा इसे खाना भी बेहद आसान है और अनेक तरह से इसका सेवन किया जा सकता है।
आज हम डायबिटीज के मरीजों के लिए खास ब्रेकफास्ट की रेसिपी लेकर आये है जो न सिर्फ शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगी। साथ ही सेहत भी बनाएगी। तो चलिए जानते है रेसिपी।
ओट्स उपमा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
ओट्स 1 कप
उड़द की दाल 2 चम्मच
राई 1 छोटा चम्मच
कटी हुई प्याज 1
कटा हुआ टमाटर 1
हरी मिर्च 1 से 2
धनिया पत्ती 1 मुट्ठी
पीनट ऑयल 1 चम्मच
गाजर 1/2 कप
शिमला मिर्च 1/2 कप
मटर 1/4 कप
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
ओट्स उपमा बनाने का ये है तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में ऑयल डालकर उसमें ओट्स को रोस्ट कर लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी को डालकर मिलाएं। अब पैन्न में तेल डालकर उसमें राई, कड़ी पत्ता, प्याज, उड़द की दाल, टमाटर, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर हिलाएं और कुछ देर पकने दें।
इसके बाद ग्रेटिड गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं। अब रोस्टिड ओट्स को पैन में डालकर मिक्स कर दें। तैयार मिश्रण में पानी डालकर पैन को ढ़क दें और 5 मिनट तक पकाएं। तैयार रेसिपी को धनिए से गार्निश करके सर्व करें।