कभी न कभी रात में या दिन में थोड़ा बहुत बासी चावल बच ही जाता है। ऐसे में चावल को फेंकने की बजाय आज हम आपको बासी चावल का टेस्टी कटलेट्स बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत की आसानी से बना सकती है। यह आपके ब्रेकफास्ट के काम भी आ जाएगा और वेस्ट भी नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं बासी बचे चावल से कट्लेट्स बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बासी चावल से कटलेट्स बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक कटोरी उबला हुआ चावल या फिर पका हुआ चावल
हाफ कटोरी बेसन या कॉर्न फ्लोर
हाफ कटोरी सूजी
एक बारीक कटा हुआ प्याज
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
हाफ कद्दूकस की हुई गाजर
नमक
चाट मसाला
2 बड़ी स्पून तेल
बासी चावल से कटलेट्स बनाने का तरीका
बचे हुए चावल से कटलेट्स बनाने के लिए एक बड़े कंटेनर में एक कटोरी उबला हुआ चावल या फिर पका हुआ चावल, हाफ कटोरी बेसन या कॉर्न फ्लोर और हाफ कटोरी सूजी निकाल लें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अब इसी कंटेनर में एक बारीक कटा हुआ प्याज, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हाफ कद्दूकस की हुई गाजर, नमक, चाट मसाला भी डाल दीजिए। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर डो बना लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में 2 बड़ी स्पून तेल डालकर गर्म होने दीजिए। डो को कटलेट्स की शेप दे दीजिए। शेप देने से पहले अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाना मत भूलिएगा वरना डो आपके हाथ में चिपकने लगेगा।
अब आपको कटलेट्स को गर्मागर्म तेल में डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लेना है। कटलेट्स को ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें और फिर गैस बंद कर दें। अब आप गर्मागर्म कटलेट्स को किसी भी चटनी के साथ सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। बचे हुए चावल से कटलेट्स बनाने में आपको महज 20 से 25 मिनट का समय लगेगा और इस रेसिपी के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।