Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breakfast: बच्चों के लिए टिफिन तैयार करना हो या ऑफिस के लिए हो रहा हो लेट मिनटो में तैयार करें ये हेल्दी ब्रेकफास्ट

Breakfast: बच्चों के लिए टिफिन तैयार करना हो या ऑफिस के लिए हो रहा हो लेट मिनटो में तैयार करें ये हेल्दी ब्रेकफास्ट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सुबह का नाश्ता हेल्दी और हैवी हो तो पूरा दिन एनर्जी भरा होता है। बेसन का चिल्ला टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट में बेसन का चिल्ला बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। बच्चों का टिफिन बनाना हो और ऑफिस के लिए लेट हो रहा हो तो यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार होने वाला नाश्ता है। इसे बनाने में कोई झंझट भी नहीं और न ही मेहनत लगती है। फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते है। इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री

मेहमानों के लिए कम समय में जल्दी नाश्ता तैयार करना चाहते हैं, तो आप घर पर रहकर बेसन चीला बना सकते हैं, बेसन चीला बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी, जैसे एक कप बेसन, एक कप पानी, एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया, एक चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, बारीक कटा हुआ धनिया और तेल। इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप मेहमानों के लिए टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं।

बेसन चीला बनाने का तरीका

बेसन चीला बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला सहित स्वाद अनुसार दूसरे मसाले जो आपको पसंद हो उन्हें डालकर पानी की मदद से घोल तैयार कर लें। इसे थोड़ी देर रख दें, अब एक नॉन स्टिक तवे को गैस पर गर्म करें, जब दवा अच्छे तरीके से गर्म हो जाए, तब इस पर थोड़ा तेल डाल दें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब एक चम्मच की मदद से घोल को तवे पर फैला दें और थोड़ी देर सेकने दे। जब चीला हल्का सुनहरा हो जाए, तो इसे पलट दें और दोनों तरफ तेल लगा दें। जब यह दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने लगे, तो इसे अच्छी तरह सेक लें। अब आप इसे एक प्लेट में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर चटनी या दही के साथ जमेहमानों को गरमा गरम परोस सकते हैं।

Advertisement