Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Actor Manoj Kumar passed away: नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

Actor Manoj Kumar passed away: नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Actor Manoj Kumar passed away:  बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) ने शुक्रवार की सुबह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ( Manoj Kumar) के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

एक्टर मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ( Manoj Kumar) को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। वे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ के नाम से फेमस थे। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार ( Manoj Kumar) को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Advertisement