Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Breaking: तालिबान ने फिर दिखाया अपना असली रंग स्वतंत्रता दिवस पर रैली के दौरान बरसाईं गोलियां, कई लोगो की मौत

Breaking: तालिबान ने फिर दिखाया अपना असली रंग स्वतंत्रता दिवस पर रैली के दौरान बरसाईं गोलियां, कई लोगो की मौत

By प्रिन्स राज 
Updated Date

Breaking: गुरुवार को अफगानिस्तान(Afganistan) के असदाबाद शहर में देश के स्वाधीनता दिवस के मौके पर रैली निकाल रहे लोगों पर तालिबान के लड़ाकों ने गोलिया बरसा दीं, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही एक बार फिर से यह साफ हो गया है कि तालिबान(taliban) भले ही अपनी छवि सुधारने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन अब भी खूनखराबे से उसका लगाव बरकरार है। असदाबाद(Asdabad) में अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ लोग रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान देश का झंडा फहराने वाले कुछ लोगों पर तालिबानी लड़ाकों (Ldako)ने गोलियां चला दीं, जिसके बाद भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों की जान गई और ये जान गोली(goli) लगने से गई या फिर भगदड़ की वजह से।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
Advertisement