Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नीतीश-भाजपा सरकार में 30 हजार करोड़ की लागत से बने पुल-पुलिया ध्वस्त, क्या इसके भी जिम्मेवार चूहे हैं : तेजस्वी

नीतीश-भाजपा सरकार में 30 हजार करोड़ की लागत से बने पुल-पुलिया ध्वस्त, क्या इसके भी जिम्मेवार चूहे हैं : तेजस्वी

By santosh singh 
Updated Date

पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD Leader Tejashwi Yadav) ने बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर नीतीश-भाजपा सरकार (Nitish Kumar-BJP Government) पर बुधवार को हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनडीए शासन (NDA Rule) में अब तक 30 हजार करोड़ की लागत से बने पुल ध्वस्त हो चुके हैं और सरकार इसका जिम्मा ‘चूहों’ पर डाल रही है। उन्होंने कहा कि एक और पुल गिरा।

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट नीतीश-भाजपा सरकार (Nitish Kumar-BJP Government) में अब तक 30 हजार करोड़ की लागत से बने पुल-पुलिया ध्वस्त हो चुके हैं। इनमें निर्माणाधीन, नवनिर्मित और एनडीए शासन (NDA Rule) में बने पुलों की संख्या अधिक है। इसके भी जिम्मेवार चूहे हैं।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
Advertisement