वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में छात्रा के साथ 23 लोगो ने छह दिनों तक गैंगरेप किया। रविवार देर रात छात्रा की मां की तहरीर पर 23 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें 12 नामजद और 11 लोग अज्ञात है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाराणसी के पांडेयपुर की छात्रा स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन के लिए तैयारी कर रही है। छात्रा से शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में छह दिनों तक दरिंदगी हुई। मामले में लालपुर-पांडेयपुर में छात्रा की मां ने तहरीर दी। मामले के सभी आरोपी हुकुलगंज और आसपास के रहने वाले है।
मामले के खुलासे के लिए डीसीपी चंद्रकांत मीणा के निर्देश पर टीमे गठित की गई है। टीमों ने छापेमारी करके दस लोगो को गिरफ्तार किया है। इनमें से छह लोगो को रविवार को हिरासत में लिये गए थे। पांडेयपुर चौकी इंचार्ज श्री राम उपाध्याय ने बताया कि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।
पीड़िता की मां ने बताया कि घटना से डरी बेटी की परिस्थिति का सभी ने फायदा उठाया। होटल से बाहर उसे इमरान मिला। उसने उसे अंदर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। भटकते समय बेटी को साजिद अपने दो दोस्तों के साथ मिला। वह उसे औरंगाबाद में किसी गोदाम में ले गया और हैवानियत की। इसके बाद साजिद अपने दोस्त अमन के साथ उसे किसी के कमरे में लेकर गया, जहां रातभर गलत काम किया गया। रात में उसे सिगरा स्थित मॉल के पास छोड़ दिया।
जहां 2 अप्रैल की सुबह उसे राज नाम का युवक मिला। उसने हुकुलगंज में घर में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम करने की कोशिश की। लेकिन मना करने पर अस्सी पर छोड़ दिया। मां ने बताया कि 3 अप्रैल को बेटी अपनी सहेली के घर पहुंची और सो गई। शाम को घर आने के दौरान रास्ते में दानिश मिला। वह उसे कमरे में ले गया जहां सोहेल, शोएब और एक अ्य ने उसके साथ दुराचार किया। उनसे छूटने के बाद बेटी फिर सहेली के घर आकर सो गई। 4 अप्रैल को घर पहुंचने पर आपबीती सुनाई।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
गैंग रेप की शिकार छात्रा की मां के अनुसार बेटी के साथ अलग अलग स्थानों पर वारदात की गई। 29 मार्च को सहेली के घर से लौटते समय बेटी को रास्ते में राज विश्वकर्मा मिला। वह उसे ले जाकर लंका स्थित कैफे में दुष्कर्म किया। अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम के युवक ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और गलत काम करने के बाद नदेसर में छोड़ दिया।
इन घटनाओं से डरी सहमी छात्रा रास्ता भटक गई। रातभर भटकने के बाद 31 मार्च को नदेसर में आयुष नाम का युवक मिला। उसने अपने दोस्तों सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद संग मलदहिया के एक कैफे में दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आयुष औऱ उसके दोस्तों के चुंगल से छूटने के बाद एक अप्रैल क बेटी साजिद और उसका दोस्त मिला था। दोनो गर्ल्स हॉस्टल के नाम से उसे होटल ले गए। यहां पहले तीन लोग थे। पांच लोगो ने बेटी