वाराणसी। यूपी (UP) के वाराणसी (Varanasi) के मुस्लिम मोहल्ले में मौजूद करीब 10 हजार दुकानें तोड़ी जाएंगी। ये दुकानें थोक बाजार दालमंडी (Wholesale Market Dalmandi) की हैं, जिसे पूर्वांचल का सिंगापुर (Singapore of Purvanchal) भी कहा जाता है। इस फैसले के पीछे की असल वजह है कि बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर (Baba Vishwanath Corridor) के लिये आने वाले भक्तों के आने-जाने में कोई दिक्कत में ना हो।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
बता दें कि दालमंडी बाजार (Dalmandi Market) से करीब 150 मीटर दूर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का प्रमुख प्रवेश द्वार है। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसलिए 8 फीट की सड़क को 23 फीट तक चौड़ा करने की तैयारी है। 900 मीटर की सड़क पर अब तक 10 हजार दुकानों का सर्वे हो चुका है।
10 हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर
इस अभियान के तहत पहले नगर निगम की टीम नापी करेगी। इसके बाद मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। माप-जोख के बाद, मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें उन्हें अपने निर्माण को वैध बनाने के लिए निर्धारित समय सीमा दी जाएगी। नोटिस के बाद इस इलाके में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
वाराणसी कमिश्नर एक्शन में
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
कमिश्नर कौशल राज शर्मा (Commissioner Kaushal Raj Sharma) की अध्यक्षता में 20 दिसंबर को जिले में निर्माणाधीन छह सड़कों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सड़कों की स्थिति और उनके निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान कमिश्नर ने दालमंडी क्षेत्र की सड़क के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।