Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, कहा-हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे

Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, कहा-हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bundelkhand Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश को एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने जालौन के कैथरी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस—वे का लोकापर्ण किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 14,850 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस—वे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इस दौरान उन्होंने कहा कि, जिस धरती ने अनगिनत सूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेसवे का उपहार देते हुए, उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है। लेकिन मैंने हमेशा देखा कि अगर उत्तर प्रदेश में 2 महत्वपूर्ण चीजें जोड़ दी जाएं, तो उत्तर प्रदेश चुनौतियों को चुनौती देने की बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा।

पीएम ने कहा कि, मैं दशकों से उत्तर प्रदेश आता जाता रहा हूं, यूपी के आशीर्वाद से पिछले 8 साल से देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने का आप सबने जिम्मा दिया है। लेकिन मैंने हमेशा देखा कि अगर यूपी में 2 महत्वपूर्ण चीजें जोड़ दी जाएं, तो उत्तर प्रदेश चुनौतियों को चुनौती देने की बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा। पहला मुद्दा था- यहां की खराब कानून व्यवस्था, पहले यहां क्या हाल था ये आप जानते हैं।

दूसरा – हर प्रकार से खराब कनेक्टिविटी। मैं दशकों से उत्तर प्रदेश आता जाता रहा हूं, यूपी के आशीर्वाद से पिछले 8 साल से देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने का आप सबने जिम्मा दिया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा।

पीएम ने कहा कि, एक समय था जब माना जाता था कि यातायात के आधुनिक साधनों पर पहला अधिकार सिर्फ बड़े-बड़े शहरों का ही है। लेकिन अब सरकार भी बदली है, मिजाज भी बदला है। ये मोदी है, ये योगी है। पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement