शिरडी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के शिरडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ये उमड़ता जनसैलाब गवाही दे रहा है कि महाराष्ट्र की जनता NDA सरकार के झूठ और जुमलों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम इस अहंकारी सरकार को सत्ता से बाहर कर, यहां महाविकास आघाड़ी की जनहितैषी सरकार बनाने जा रहे हैं।
पढ़ें :- पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एक पुराने मामले में हाईकोर्ट के फैसले को रखा बरकरार
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Shirdi, Maharashtra. https://t.co/rSW95mFFA1
— Congress (@INCIndia) November 16, 2024
प्रियंका गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र की धरती ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। टंट्या मामा जी, उमा जी नाईक जी, राघोजी भांगरे जी, रानी दुर्गावती जी- ये सभी महान लोग इस धरती से थे। इस धरती से आने वाले महापुरुषों और महान महिलाओं ने देश का मार्गदर्शन किया। संत तुकाराम जी, संत गाडगे जी के संदेश पूरे देश के लिए थे। तिलक जी, गोखले जी, काका कालेलकर जी, विनोबा भावे जी, भाऊसाहेब थोरात जी, अन्ना साहेब शिंदे जी, अच्युत पटवर्धन जी- इन सभी ने आजादी की लड़ाई इसी धरती से मजबूत की थी।
पढ़ें :- सचिन तेंदुलकर ने OpenAI के साथ अपनी नई पार्टनरशिप का किया आधिकारिक ऐलान, कहा- ‘मुझे जानना है फैमिली ट्रिप पर AI के साथ क्या-क्या कर सकता हूं’
BJP सरकार आपके साथ भेदभाव करती है, करीब 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से दूसरे प्रदेशों में भेज दिए
प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनौती देती हूं कि मंच पर खड़े होकर कह दें कि वो जातिगत जनगणना करवाएंगे और आरक्षण पर 50% की सीमा को हटा देंगे। BJP सरकार आपके साथ भेदभाव करती है। इस सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से दूसरे प्रदेशों में भेज दिए। वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा एयरबस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ड्रग पार्क समेत कई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिए गए। लाखों नौकरियां ख़त्म हो गईं। महाराष्ट्र को कमजोर किया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं। यही नहीं, खुद नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले विदेश चले गए।
नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया , किसानों की कर्जमाफी पर कहते हैं कि ‘पैसा नहीं है’
उन्होंने कहा कि BJP सरकार की नीतियों ने किसान, युवा, महिला समेत हर वर्ग को कमजोर करने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों की कर्जमाफी की बात पर कहते हैं कि ‘पैसा नहीं है’। जबकि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया है। महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेश में क्यों भेजा गया। यहां 2 लाख सरकारी पद खाली हैं, जिन्हें भरा नहीं गया। नौजवान बेरोजगार हैं, अपना आत्मविश्वास खो रहे हैं, उन्हें जवाब कौन देगा? नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र की सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा।
BJP के लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन इस प्रदेश में संविधान की धज्जियां किसने उड़ाई?
पढ़ें :- 'सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा': ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार, अलिगढ़ में छिपा था
BJP के लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन इस प्रदेश में संविधान की धज्जियां किसने उड़ाई? संविधान कहता है कि जनता के हाथों में सबसे बड़ी शक्ति उनका वोट है और जनता अपने वोट के द्वारा अपनी सरकार चुनेगी। लेकिन यहां क्या हुआ? पहले जनता ने सरकार चुनी और फिर पैसों के दम पर, डराकर-धमकाकर, एजेंसियों का इस्तेमाल कर यहां की सरकार चोरी की गई। यहां की सरकार चोरी करके नरेंद्र मोदी, BJP ने महाराष्ट्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है।