Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rajasthani Bandhani Dupatta in Sawan: सावन में लाइट ग्रीन के राजस्थानी बंधनी दुपट्टा को हर कलर के साथ करें कैरी, देगा परफेक्ट लुक

Rajasthani Bandhani Dupatta in Sawan: सावन में लाइट ग्रीन के राजस्थानी बंधनी दुपट्टा को हर कलर के साथ करें कैरी, देगा परफेक्ट लुक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Rajasthani Bandhani Dupatta in Sawan: सावन में सुहागन महिलाएं हरे रंग की साड़ी या सूट, हरी चूड़ियां बनती हैं। इसे बहुत शुभ माना जाता है। अक्सर महिलाओं के साथ होता है कि हरे रंग का आउटफिट नहीं होता है। जैसे आपके पास सभी अलग अलग कलर के कपड़े है पर हरे रंग का सूट नहीं होता है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

ऐसे में आपको बस इतना करना है कि अपने साथ तोता कलर यानी लाइट ग्रीन कलर का दुपट्टा ले लें। हर सूट के साथ आप इस दुपट्टे को ले सकती हैं। ये आपके सूट की खूबसूरती को बढ़ाने और पूरे लुक को एक अलग स्टाइल देने में मदद करेगा। इसके लिए आपको बस तोता हरे रंग का बंधनी दुपट्टा लेना है। इसे आप किसी भी कलर के सूट के साथ कैरी कर सकती है।

बंधनी असल में राजस्थान की एक कला है। इसमें टू टाई टेक्निक का इस्तेमाल होता है। जैसेकि इसमें कपड़े को बांधकर रंग में डाला जाता है। और इसे सूखाया जाता है। इसमें आप तोते के रंग का चुनाव कर सकती है। साथ ही इसमें आजकल गोटा पटट्टी लेस लगा हुआ भी डिजाइन आता है। इसमें गोल्डन बॉर्डर इस्तेमाल कर सकते है।

आप बंधनी दुपट्टे को सफेद, काला, नीला और नारंगी रंग के सूट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप लाल रंग के दुपट्टे के साथ भी इस बंधनी स्टाइल डिजाइन को ट्राई कर सकती है। आपको बस तोता हरे रंग का बंधनी दुपट्टा लेना और इसे ट्राई करना है।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
Advertisement