मुरादाबाद:- कुंदरकी के सपा पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पत्नी शमा परवीन, पुत्र हाजी ज़ुबैर, आजम खान के करीबी सपा नेता यूसुफ मलिक सहित 4 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है. पीड़ित ने स्कूल, (लैंड यूज चेंज) भूमि का सौदा 1,27,86,000 हजार रुपए का करने के नाम पर लेने का आरोप साथ ही सरकारी विभाग के नाम से फर्जी रसीद बनवाने का आरोप लगाया गया है. लेंड यूज चेंज कराने के लिए आनलाइन, ट्रांजैक्शन और नगद भुगतान कर रकम दी गयी थी. पीड़ित अब्दुल मुस्तफा ने एसएसपी सतपाल अंतिल से मिलकर शिकायती पत्र दिया था. शिकायती पत्र की जांच के बाद एसएसपी ने दिए कुंदरकी पुलिस को एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे.
पढ़ें :- कानपुर में गिरफ्तार हुए फर्जी मार्कशीट छापने वाले तीन और आरोपी, 21 करोड़ के लेनदेन का हुआ पर्दाफाश
पीड़ित अब्दुल मुस्तफा ने लगाये पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी के आरोप :-
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पुत्र हाजी जुबैर व उनकी पत्नी शमा परवीन साथ ही आजम खान के करीबी युसुफ मलिक पर धोखाधड़ी कर स्कूल की भूमि को बेचने का सौदा तय किया और पीड़ित से लैन्ड यूज चेन्ज कराने की नियत से रसीद कटवाने के लिए 10 लाख रुपये ले लिये और एक फर्जी रसीद उप्र भू-उपयोग विभाग उप्र शासन लखनऊ के नाम से अंकन 6,11,390 रुपये की दी गयी. बाकी बचे रुपयों को पूछा तो बताया कि वह रिश्वत में चले गये है. प्रार्थीगण ने इन लोगो पर विश्वास किया और 4 करोड़ 48 लाख रुपये में सौदा तय कर बतौर ब्याना 25 लाख रुपये ऑनलाइन व नकद दिये गए.
स्कूल की लेंड यूज चेंज कराने के नाम पर धोखाधड़ी :-
पीड़ित अब्दुल मुस्तफा ने बताया की स्कूल की लेंड यूज चेंज कराने के नाम पर इस सभी लोगों ने 1,27,86,000 रूपये पीड़ित से धोखाधड़ी कर हड़प लिये गये है। जब प्रार्थी ने लैण्ड यूज चेंज कराने की बात सख्ती से कहीं तब इन लोगों ने प्रार्थी को फर्जी रसीद दे दी. जब पीड़ित ने इन रसीद को चैक कराया तो पता चला कि पीड़ित के साथ धोखाधड़ी हुए है. प्रार्थीगण को इसकी सूचना देने थाने पहुंचे पर उक्त लोगों के राजनैतिक प्रभाव के चलते प्रार्थीगण की सुनवाई नहीं हुई.
पढ़ें :- 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति थी खराब, व्यापारी खुद को नहीं महसूस करते थे सुरक्षित: सीएम योगी
सपा नेता युसूफ मालिक ने रूपये ले लिए जमीन की नहीं करा रहा रजिस्ट्री :-
वही एक और मामले में पीड़ित अब्दुल मुस्तफा ने बताया की यूसुफ मलिक 21 दिसंबर 2023 को साढ़े तीन बीघा जमीन ग्राम बढ़ेरा, रकबा डिलारी विवेकानन्द मार्ग जिसका गाटा संख्या- 300/1 हैक्टेयर का सौदा 15 लाख रूपये प्रति बीघा से 52 लाख 50 रूपये में तय हुआ था. जिसमें मौ यूसुफ मलिक ने 33 लाख 36 हजार रूपये लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कर रहे है.
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत की जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद
पढ़ें :- अब यूपी में No कर्फ्यू no दंगा यूपी में सब चंगा, पहले यूपी की पहचान थी देख सपाई बिटिया घबराई:- मुख्यमंत्री योगी