Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जातीय जनगणना जनहित का एक राष्ट्रीय मुद्दा, केन्द्र सर​कार गंभीरता से विचार करे : मायावती

जातीय जनगणना जनहित का एक राष्ट्रीय मुद्दा, केन्द्र सर​कार गंभीरता से विचार करे : मायावती

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि कल संसद में ख़ासकर जाति व जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर कांग्रेस व बीजेपी (BJP)आदि में जारी तकरार नाटकबाज़ी तथा ओबीसी समाज (OBC Society) को छलने की कोशिश, क्योंकि इनके आरक्षण को लेकर दोनों ही पार्टियों का इतिहास खुलेआम व पर्दे के पीछे भी घोर ओबीसी-विरोधी रहा है। इन पर विश्वास करना ठीक नहीं।

पढ़ें :- UP Driving License : अब ड्राइविंग टेस्ट के लिए देना होगा शुल्क, अलग-अलग वाहनों के लिए तय हुआ यूजर चार्ज

बीएसपी (BSP)  के प्रयासों से यहां लागू हुई ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) की तरह ही राष्ट्रीय जातीय जनगणना (Caste Census) जनहित का एक ख़ास राष्ट्रीय मुद्दा, जिसके प्रति केन्द्र को गंभीर होना जरूरी। देश के विकास में करोड़ों ग़रीबों-पिछड़ों व बहुजनों का भी हक, जिसकी पूर्ति में जातीय जनगणना (Caste Census) की अहम भूमिका।

पढ़ें :- आकाश आनंद अयोध्या-आगरा-बुलन्दशहर और कानपुर में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, मायावती ने सौंपी तीन राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी!
Advertisement