Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBSE 12th Result 2022 : लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में नहीं घोष‍ित हुए टॉपर, देखें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2022 : लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में नहीं घोष‍ित हुए टॉपर, देखें रिजल्ट

By संतोष सिंह 
Updated Date

CBSE Class 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित कर दिया है। इस साल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पास प्रत‍िशत में पीछे कर दिया है। आंकड़ों की बात करें तो परीक्षा में 94.54 फीसदी छात्राएं और 91.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93 फीसदी रहा है। वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04 फीसदी रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

Digi Locker पर ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
स्टेप 3: ‘ CBSE 12th results 2022’ फाइल पर क्ल‍िक करें।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी, अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।

पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

CBSE 12th Result 2022 Term 2: ये हैं ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट
cbse.gov.in
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in

Advertisement