CBSE Language Policy : सीबीएसई (CBSE) के कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे उन छात्रों को राहत मिली है, जिन्होंने तीन-भाषा नीति (Three-Language Policy) के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐसे छात्र कक्षा 10 तक उसी भाषा संयोजन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा
एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नई भाषा नीति (New language policy) के तहत कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़ने का नियम केवल भविष्य में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर लागू होगा। यह नियम फिलहाल कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों पर पूर्व प्रभाव (रेट्रोस्पेक्टिव) से लागू नहीं किया जाएगा। फिलहाल सीबीएसई की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।