नई दिल्ली। सीबीएसई (CBSE) ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के 87.33 प्रतिशत से सुधार है।
पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें
यहां देखें सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024
छात्र cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कक्षा 12 के स्कोर डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध हैं। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके सीबीएसई परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 1633730 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1621224 ने परीक्षा दी और 1426420 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
सीबीएसई 12वीं में 87.98 प्रतिशत पास
पंजीकृत विद्यार्थी: 1633730
पढ़ें :- Viral : IPS अंकिता शर्मा का साड़ी पहनकर AK-47 से की फायरिंग, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग
बैठे: 1621224
पास: 1426420
पास प्रतिशत: 87.98 प्रतिशत
सीबीएसई ने नहीं जारी की टॉपरों की लिस्ट
CBSE 12th Result 2024 Live : सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष भी टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है। पिछले वर्ष भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी।
पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम सीधा लिंक
सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम कैसे जांचें?
सीबीएसई परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in खोलें।
आवश्यकतानुसार कक्षा 10/कक्षा 12 के परिणाम पर जाएं।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
लॉग इन करें और अपने अंक जांचें।
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। लगभग 39 लाख उम्मीदवार कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा देने के लिए पात्र थे।