Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2024: नवरात्र पर्व पर भक्त भक्ति मे डूबे, मंदिरों में शुरू हुई सजावट

Chaitra Navratri 2024: नवरात्र पर्व पर भक्त भक्ति मे डूबे, मंदिरों में शुरू हुई सजावट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chaitra Navratri 2024:  नवरात्र पर्व पर भक्तों की भक्ति की अपार लहर दौड रही। इस अवसर पर देवी देवताओं के मन्दिर धाम परिसर मे तैयारियां जोरो पर चल रही है। प्रसिद्ध पौराणिक कालिकन भवानी मंदिर धाम की सजावट चल रही है। मंगलवार की भोर से ही पूजा आरती का आयोजन शुरु हो जायेगा। मन्दिर धाम की सजावट में कारीगर लगे हैं। हर वर्ष की भाति इस बार भी आलौकिक दिब्य माॅ कालिका की मूर्ति सजावट तथा मन्दिर धाम परिसर की सजावट फूल मालाओं से भक्त करने मे जुटे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मन्दिर में सुरक्षा को लेकर कड़ा पहरा की मांग मन्दिर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य श्री महराज ने जिला प्रशासन से की है। मेला परिक्षेत्र मे साफ-सफाई ना होने से दुख जाहिर किया। कालिकन धाम को आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की मांग भक्तों ने की है। पुलिस थाना संग्रामपुर अध्यक्ष ने सुरक्षा के लिए मेला परिक्षेत्र मे साइकिल और मोटर साइकिल के साथ ही साथ सवारी वाहनों को मेला तथा मन्दिर धाम में आने और जाने पर रोक लगाई है। पुलिस का सुरक्षा का पहरा की बात कही है।

उप जिलाधिकारी अमेठी प्रीती तिवारी ने देवी देवताओं की मन्दिर की साफ-सफाई और सुरक्षा की बात कही और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिला अधिकारी अमेठी निशा अनन्त तथा पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सयुंक्त रूप से कहा कि इलाके मे नवरात्र पर्व पर देवी देवताओ के मन्दिर की सफाई के लिए और सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी सौपी गई है। लोगों का प्रशासन भरपूर सहयोग करने की बात कही है।

रिपोर्ट-कौशल किशोर मिश्रा, अमेठी

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Advertisement