Chaitra Navratri Ram Navmi 2026 : मां दुर्गा की भक्ति और अराधना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि में रामनवमी का उत्सव मनाया जाता है। इस नवरात्रि में रामनवमी के मौके पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग बन रहे हैं। इस साल राम नवमी का पावन त्यौहार 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में मध्यान्ह 12 बजे हुआ था।
पढ़ें :- नाग पंचमी के दिन गुड़िया को क्यों पीटा जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक और लोक मान्यताएं
ग्रहों का खास संयोग
इस बार रामनवमी पर कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बन रहे हैं:
– शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा
– गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा
– गुरु और मंगल से नवपंचम राजयोग बनेगा
– कुछ राशियों में त्रिग्रही योग भी बनेगा
पूजा विधि
इस पावन दिन शुभ जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें। अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें। भगवान को फल भी अर्पित करें। अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें।
भोग
भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं। इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें। आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।
जप
भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है