Chaitra Ram Navami 2026 Date : सनातनधर्म में राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को श्रीराम प्रभु ने त्रेता युग में अवतार लिया था।
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने इसी दिन धर्म पर अवतार लिया था। 2026 में, यह त्योहार 26 मार्च को मनाया जाएगा, जो चैत्र नवरात्रि का समापन भी करता है। इस दिन श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से व्रत, रामचरितमानस पाठ और विशेष पूजा करते हैं, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
शुभ मुहूर्त
26 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। इस दिन राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 का है।
‘राम’ नाम का जाप
राम नवमी के दिन रामदरबार की पूजा करें।
भगवान को खीर, केसर वाला चावल, पंजीरी और मिठाइयों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी का पत्ता जरूर डालें।
पूजा करते समय ‘राम’ नाम का जाप करें।
इस दिन तो रामचरितमानस, रामायण या रामरक्षा स्तोत्र पढ़ें।
पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त